EnglishMyFriend

Importance of Grammar in the English Language

Hello friends!

आज हम एक ऐसे topic पर बात करने वाले हैं, जो सुनने में तो थोड़ा boring लगता है, लेकिन असल में English सीखने का Hero है। जी हां, हम बात कर रहे हैं Grammar की!

सोचिए, अगर English language में grammar नहीं होती, तो क्या होता?
वो sentence जो आज बोलते हैं — “I am learning English.” — वो शायद कुछ ऐसा होता — “I English learning am.” जो कि गलत है।


 अब आपको समझ जाना चाहिए की Grammar ही वो traffic police है, जो words की भीड़ में traffic signal की तरह काम करती है, ताकि words अपने correct position पर ही रहें।

Table of Contents

English Grammar का Role क्या है?

Grammar हमें सिखाती है कि words और sentences को सही जगह पर कैसे लगाना है, ताकि बात साफ–साफ समझ आए।

  • अगर Grammar नहीं हो, तो Tense का कोई मतलब नहीं। हम ये भी नहीं समझ पाएंगे कि काम हो चुका है, हो रहा है या होने वाला है।
  • English Grammar की मदद से हम Parts of Speech जैसे noun, verb, adjective, adverb आदि को पहचानते हैं।

 

अब ज़रा इन examples को देखिये

अगर कोई कहे —
“Yesterday I go to market.”
तो सुनने वाले को लगेगा कि भाई, ये English grammar की धज्जियां उड़ा रहा है।

सही होगा —
“Yesterday I went to the market.” – ये correction Grammar ही कराता है।

Grammar क्यों ज़रूरी है?

Grammar के बिना English वैसे ही है जैसे cheese के बिना pizza – फीकी और अधूरी। ये हमें सही बोलने और लिखने का तरीका सिखाता है। Exam में top करना हो, interview में impress करना हो या social media पर classy English लिखनी हो — हर जगह Grammar काम आता है।

(i) Clarity ( स्पष्टता )

Grammar के नियम यह सुनिश्चित करते हैं कि आपकी बात सही ढंग से और साफ़-साफ़ समझाई जाए। गलत grammar से मतलब बदल सकता है।

Examples:

  • She eating now. (wrong)
  • She is eating now.

(ii) Professionalism और Impression

अच्छी grammar आपकी professional image को सुधारती है – चाहे आप job interview दे रहे हों, email लिख रहे हों या presentation दे रहे हों।

🔹 अच्छी grammar से आप ज़्यादा educated और credible लगते हैं।

(iii) Exams और Competitive Tests

English grammar लगभग हर competitive exam (जैसे SSC, UPSC, IELTS, TOEFL) में पूछा जाता है। Grammar का अच्छा knowledge होना scoring में मदद करता है।

(iv) Effective Communication

Grammar आपको अपनी बात को सही क्रम में और context के अनुसार रखने में मदद करती है। इससे misunderstanding नहीं होती

(v) Global Language

English एक global language है। अगर आप विदेश में पढ़ाई या काम करना चाहते हैं, तो grammar की जानकारी communication में बड़ी मदद करती है।

English Grammar सीखना मज़ेदार कैसे बने?

  • Examples को daily life से जोड़िए  – जैसे “I am eating samosa” या “She is drinking tea.”
  • Games खेलिए – Word jumble या sentence correction जैसे।
  • Short stories बनाइए – जिसमें सही English grammar का इस्तेमाल हो।

अंत में

Grammar, English सीखने का backbone है। अगर grammar strong है, तो English बोलना और लिखना भी आसान है और समझना भी। याद रखें –
“Grammar सीखा तो English सीखी!”

तो चलिए, आज से हम English Grammar को boring नहीं, बल्कि अपना English partner बना लेते हैं।

Grammar का Simple Definition:

  • Grammar एक नियमों का सेट (set of rules) होता है, जो हमें यह सिखाता है कि English language को सही तरीके से कैसे बोलें और लिखें।

    “Grammar is the set of rules that tells us how to use words in a correct way to form meaningful sentences in English.”

     

    English Grammar हमें यह बताता है कि

    • कौन सा word कहाँ आएगा,
    • Verb ka कौन सा form इस्तेमाल होगा (जैसे go, went, gone, goes),
    • sentence का सही structure क्या होगा,
    • और शब्दों के बीच का सही relation क्या होगा।

Examples ( उदाहरण ) से समझिए:

 

 सही वाक्य (Correct Sentence):

 गलत वाक्य (Wrong Sentence):

 She is eating an apple.
(वह एक सेब खा रही है।)
→ इसमें English grammar के सभी rules follow किए गए हैं।
Subject (She) + is (helping verb) + eating (main verb) + object (an apple)

 She eating an apple.
→ इसमें “is” missing है, जो कि English grammar rule के अनुसार जरूरी है। इसलिए यह sentence गलत है।

I have a book.
(मेरे पास एक किताब है।)

 ये सही है

I has a book.
→ यहाँ “has” गलत है, क्योंकि “I” के साथ “have” आता है।

Conclusion ( निष्कर्ष ):

Grammar हमें English को सहीसाफ़ और प्रभावशाली (correct, clear, and effective) तरीके से बोलना और लिखना सिखाता है।
बिना grammar के हम जो कहेंगे, वह अक्सर गलत समझा जा सकता है।

 

English Grammar सिर्फ एक subject नहीं, बल्कि एक ज़रूरी skill है जो career, communication और confidence तीनों को मजबूत बनाता है।

 

हम आगे के Lessons में Grammar के हर एक part को अच्छी तरह से समझेंगे। बस आप इस learning website के साथ जुड़े रहिए।

Scroll to Top